National Herald Case : BJP नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने फिर धेरा अपनी पार्टी को , कहा BJP के भी कुछ लोग सोनिया-राहुल को बचा रहे है

0 604

National Herald Case : सोनिया गांधी और राहुल से घंटों पूछताछ और अब नेशनल हेराल्ड के दफ्तर में छापे पड़ रहे है । मामला वही नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस का चल रहा है । इस मामले को सबसे पहले BJP नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने उठाया था, तो हम उन्हीं के पास जानकारी लेने पहुचें पहुंचे। स्वामी का दावा है कि अब ये, यानी सोनिया और राहुल जेल कि चक्की पिसेंगे । वे BJP नेताओं पर भी गुस्साते नजर आए । बोले- BJP के भी कुछ लोग सोनिया-राहुल को बचाने की कोशिश कर रहे है । पर नेशनल हेराल्ड हाउस बिल्डिंग के चौथे माले पर भ्रष्टाचार के सबूत भरे पड़े हैं।

स्वामी की नाराजगी पार्टी प्रवक्ताओं के लिए भी जाहिर कि है । बोले- ‘प्रवक्ता कहते हैं कि BJP ने हि सब किया है । जब मैं ये सारी मेहनत कर रहा था तब ये सब हाथ पर हाथ रखकर बैठे थे । जब उनसे ED की जाँच के बारे में पूछा गया की जाँच सही चल रही है तो उन्होने कहा कि फिलहाल ED ठिक से जाँच कर रही है । ये कहते हैं कि एसोसिएडेट जर्नल लिमिटेड (AJL) पर 90 करोड़ रुपए का कर्ज था, बल्कि एक रुपए का भी कर्जा नहीं था। उन्होंने ये बहाना बनाया था। उन्होंने यंग इंडिया को सिर्फ 50 लाख रुपए में कंपनी बेच दी। नेशनल हेराल्ड हाउस बिल्डिंग के चौथे मंजिल इस भ्रष्टाचार के पर सबूत भरे पड़े हैं।

सोनिया और राहुल ने पहले यंग इंडिया लिमिडेट (YIL) नाम की कंपनी 5 लाख शेयर कैपिटल पर बनाई। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की 90 करोड़ कर्ज वाली आर्म एसोसिएडेट जर्नल लिमिटेड (AJL) को सिर्फ 50 लाख देकर खरीद लिया। इनका दावा था कि AJL में कुछ नहीं बचा है सिर्फ कर्ज है, फिर भी हम 50 लाख देकर खरीद रहे हैं। इस तरह से AJL के ज्यादातर शेयर्स राहुल और सोनिया के हो गए।

अब घोटाला तो यही है सारा पहला, ये 90 करोड़ का कर्ज था ही नहीं, ये सब एक बड़ा झुठ है । अगर 90 करोड़ होता, तो कांग्रेस नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को नीलाम करके भरपाई कर सकती थी , तो आसानी से 2500 करोड़ मिल जाते। नीलामी होती तो ये रकम कर्जदारों और AJL को जाती। इन्होंने सिर्फ 50 लाख देकर इतनी बड़ी कंपनी अपने नाम कर ली। सब जानते हैं कि ये मनी लॉन्ड्रिंग कंपनी है। सोनिया और राहुल ये रकम विदेशी मुद्रा के रूप में लाए होंगे और उन्होंने ये रकम भारतीय रुपए में कन्वर्ट करवा ली, यही तो सारा माजरा है।

ये भी पढें –  डायबिटीज को कंट्रोल करने से लेकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है बेलपत्र

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.