यात्रीगण कृपया ध्यान दें! लखनऊ होकर चलने वाली शहीद एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

0 605

लखनऊ: उत्तर रेलवे प्रशासन पंजाब के खन्ना स्टेशन पर न्यू पैनल इंटरलॉकिंग का कार्य सात अगस्त से करने जा रहा है। इसके चलते लखनऊ होकर चलने शहीद एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, पंजाब के खन्ना स्टेशन पर न्यू पैनल इंटरलॉकिंग का कार्य सात अगस्त से होने जा रहा है। इसके चलते अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन 07, 12,14 अगस्त को परिवर्तित मार्ग साहनेवाल-चंडीगढ़ के रास्ते चलाई जाएगी।

इसी तरह से लखनऊ होकर चलने वाली शहीद एक्सप्रेस 13 अगस्त को बदले मार्ग राजपुरा-धुरी-लुधियाना के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन सरहिन्द, गोविन्दगढ़ और खन्ना स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। दुर्गियाना एक्सप्रेस 13 अगस्त को बदले मार्ग साहनेवाल-चंडीगढ़ होकर चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.