PM मोदी ने नीति आयोग की 7वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की

0 529

नई दिल्ली: केंद्र और राज्यों के बीच प्रमुख नीति संबंधी मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की सातवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। नीति आयोग की शीर्ष संस्था शासी परिषद की बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्रियों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन रेड्डी शामिल रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक शाह, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया।

इसके अलावा बैठक में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर भी मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.