AIMIM ने चुनावों के लिए 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

0 685

AIMIM ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमें पार्टी ने 4 हिंदू उम्मीदवारों को टिकट दिया है। गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से पंडित मनमोहन झा, मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना सीट से भीम सिंह बालयान, मेरठ की हस्तिनापुर सीट से विनोद यादव और बाराबांकी में रामनगर सीट से विकास श्रीवास्तव चुनाव लड़ेंगे।राज्य में पार्टी प्रमुख शौकत अली ने कहा कि आने वाले समय में और भी हिंदू भाईयों को टिकट देंगे। उन्होंने कहा कि हम धर्म के आधार पर टिकट नहीं देते। हमें सांप्रदायिक कहा जाता है, लेकिन सच यह है कि भाजपा वो पार्टी है जो मुस्लिमों को टिकट नहीं देती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.