एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मशार, 8 साल की बच्ची हुई हैवानियत का शिकार

0 951

राजधानी दिल्ली एक बार फिर रेप का मामला सामने आया है यह घटना दिल्ली स्थित शास्त्री पार्क में हुई इस घटना के बाद लोगों के बीच आक्रोश नजर आ रहा है सभी दोषियों कार्यवाही की मांग कर रहे है!
इस पर दिल्ली कमिशन फॉर वीमेन ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है

बताया जा रहा है कि शास्त्री पार्क इलाके में दो नाबालिगों ने कथित रूप से एक आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया रेप की शिकार हुई बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी-मौत के बीच झूल रही है।

8 साल की बच्ची शाम के करीब 4 बजे अपने घर से बाहर गई थी और जब वह वापस लौटी तो उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की जिसके बाद में पूछने पर इस जघन्य मामले का खुलासा हुआ।

आयोग ने दिल्ली पुलिस को मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने के लिए 48 घंटे का समय दिया है इस मामले को लेकर डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना जरूरी है, जिसके लिए मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी मांगी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.