Lucknow News: दिल के मरीजों को मिलेगी राहत, लखनऊ केजीएमयू लारी में ऐसी होगी व्यवस्था

0 463

लखनऊ: लखनऊ केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में जल्द ही दो गुने से अधिक मरीजों की भर्ती हो सकेगी। लारी के विस्तार का काम आखिरीदौर में हैं। इससे दिल के मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

लारी में प्रदेश भर से दिल के मरीज आ रहे हैं। रोजाना ओपीडी में 500 से 700 मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में 70 से 80 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। विभाग में आईसीयू व जनरल वार्ड में कुल 80 बेड हैं। ऐसे में दिल के मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मरीज प्राइवेट अस्पतालों की ओर रूख करने को मजबूर हैं। मरीजों की दुश्वारियों को दूर करने के लिए संस्थान प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। लारी के विस्तार के लिए नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसका काम लगभग पूरा हो गया है।

180 बेड हो जाएंगे लारी में
करीब 76 करोड़ 44 लाख रुपये से नया भवन बनकर तैयार हो रहा है। इसके बाद लारी में कुल 176 बेड हो जाएंगे। लारी के प्रवक्ता डॉ. अक्षय प्रधान के मुताबिक 96 बेड का नया वार्ड बनकर लगभग तैयार हो गया है। छोटे-छोटे काम बचे हैं। जो एक से दो माह में पूरे होने की उम्मीद है। इसमें जनरल व प्राइवेट वार्ड होंगे। मरीजों को बेड की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.