एक बार फिर महंगाई की मार, अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम दो रुपये लीटर बढ़ाए, बढ़ी हुई दरें बुधवार से होंगी लागू

0 538

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े डेयरी उत्पाद आपूर्तिकर्ता अमूल और मदर डेयरी ने मंगलवार को दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर इजाफा करने का ऐलान किया। नई दरें बुधवार (17 अगस्त) से लागू होंगी।

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ लिमिटेड के बयान के मुताबिक अमूल दूध की कीमत में की गई यह बढ़ोतरी गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के अलावा दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई तथा अन्य सभी जगहों पर लागू होगी, जहां अमूल मिल्क के उत्पाद बेचे जाते हैं। अमूल के मुताबिक 500 मिली अमूल गोल्ड पैकेट की कीमत 31 रुपये, अमूल ताजा के 500 मिली पैकेट की कीमत 25 रुपये और 500 मिली अमूल शक्ति पैकेट की कीमत 28 रुपये होगी।

मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में इजाफा की वजह इनपुट लागत में बढ़ोतरी बताया है। मदर डेयरी की ओर से बताया गया है कि वह तमाम तरह की लागतों में बढ़ोतरी का अनुभव कर रही थी, जो पिछले 5 महीनों के दौरान कई गुना बढ़ गई थी। इस अवधि में अकेले कच्चे दूध की कृषि कीमतों में करीब 10-11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह गर्मी के मौसम के कारण फीड और चारे की लागत में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण दूध की कीमत में इजाफा करना पड़ा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.