जम्मू-कश्मीर: सिदरा में दो घरों में छह शव मिलने से इलाके में सनसनी

0 527

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में तनावपूर्ण माहौल बना ही रहता है कभी आतंकी वारदातें तो कभी कुछ ऐसी खबरें सामने आती है, जिससे सनसनी फैल जाती है, इसी तरह अब जम्मू के सिदरा इलाके से यह बड़ी खबर सामने आ रही है कि, एक घर में छह शव बरामद होने से सनसनी मच गई है।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू जिले में बुधवार को दो घरों से छह शव बरामद किए। उनकी मौत के सही कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जम्मू शहर के सिधरा इलाके से बरामद शव अर्ध क्षत-विक्षत हालत में मिले थे। पुलिस ने कहा कि जम्मू के सिधरा के पॉश तवी विहार रिहायशी इलाके में दो घरों से शव बरामद किए गए।

वही, उन्होंने बताया कि सभी मृतक कश्मीर के हैं और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा, ‘मामले की जांच के लिए एक एसआईटी गठित होने की संभावना है।’ उन्होंने कहा कि शवों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया गया है।

बता दें, मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर ने पत्रकारों को बताया कि इन सभी शवों के साथ एक ड्रिप लाइन जुड़ी हुई थी। उनकी मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम उनके परिवार के जम्मू पहुंचने के बाद किया जाएगा। शवों की पहचान सकीना बेगम और उनकी बेटी नसीमा, रुबीना बानो, जफर अली, नूर-उल-हबीब और सजाद अहमद के रूप में हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.