Sapna Choudhary Sexy Video: सपना चौधरी ने ‘अंग्रेजी मीडियम’ गाने में दिखाई सादगी, मिले करोड़ों व्यूज

0 6,227

Sapna Choudhary Sexy Video: सपना चौधरी की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड सेलेब्स से कम नहीं है। उनके म्यूजिक वीडियो और गानों को खूब पसंद किया जाता है. उनके नए गानों के साथ-साथ पुराने गाने भी खूब सुने और देखे जाते हैं. इन गानों में सपना अपनी सादगी और मस्त अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं. इसलिए उनके पुराने गाने भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं. उनका ऐसा ही एक गाना है ‘अंग्रेजी मीडियम’। वैसे ये गाना काफी पुराना है लेकिन दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है.

हरियाणवी सॉन्ग ‘अंग्रेजी मीडियम’ खासकर युवाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. गाने में कॉलेज जाने वाले लड़के और लड़की के बीच के रोमांटिक झगड़े को दिखाया गया है। इसमें सपना एक अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढ़ने वाली कॉलेज गर्ल है, जबकि विक्की काजला एक सरकारी स्कूल में पढ़े लड़के की भूमिका निभा रहे हैं जो सपना से बात करना चाहता है।

सपना की सादगी ने लूटा फैंस का दिल
‘अंग्रेजी मीडियम’ गाने में सपना चौधरी की सादगी साफ देखी जा सकती है. वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये गाना काफी पुराना है इसलिए सपना इसमें काफी यंग लग रही हैं. अलग-अलग रंग के सूट सलवार में सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं विक्की काजला भी अलग-अलग लुक में हैंडसम लग रहे हैं.

‘अंग्रेजी मीडियम’ गाने को मिले 29 करोड़ से ज्यादा व्यूज
सपना चौधरी के इस गाने को मासूम शर्मा और एक जट्टी ने गाया है. इसका लेग झकझोर देने वाला संगीत बूटा सिंह ने दिया है। वहीं, इसके बोल बूटा सिंह ने लिखे हैं, जो दिल को भा जाते हैं। गाने का निर्देशन विजय वर्मा ने किया है। गाने को सोनोटेक के यूट्यूब चैनल पर दिसंबर 2016 में लॉन्च किया गया था, जिसे अब तक 29 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.