Private Sector Telecom Company: भारती टेलीकॉम 12,895 करोड़ रुपये में सिंगटेल से 3.33 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी

0 627

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी (Private Sector Telecom Company) भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की प्रवर्तक कंपनी भारती टेलीकॉम (Bharti Telecom) 2.25 अरब सिंगापुर डॉलर (करीब 12,895 करोड़ रुपये) में सिंगटेल (singletel) से 3.33 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। दूरसंचार परिचालक एयरटेल के मुताबिक यह सौदा 90 दिनों में पूरा होगा।

भारती एयरटेल ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि सिंगटेल और उसके सहयोगियों ने करीब 2.25 अरब सिंगापुर डॉलर में लगभग 3.33 फीसदी शेयर भारती टेलीकॉम (बीटीएल) को हस्तांतरित करने के लिए एक समझौता किया है। इसके बाद भारती एयरटेल में सिंगटेल और भारती टेलीकॉम की प्रत्यक्ष हिस्सेदारी बढ़कर क्रमशः लगभग 10 फीसदी और 6 फीसदी हो जाएगी।

कंपनी ने जारी एक बयान में बताया कि भारती टेलीकॉम और सिंगटेल ने भारती एयरटेल में अपनी हिस्सेदारी बराबर करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई है। भारती एयरटेल में 3.33 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के बाद बीटीएल कंपनी में सिंगटेल की हिस्सेदारी घटकर 29.7 फीसदी पर आ जाएगी। सिंगटेल इस स्टेक को बेचकर जुटाए गए पैसों से अपना कर्ज चुकाने और 5जी नेटवर्क पर खर्च करेगी।

उल्लेखनीय है कि भारती टेलीकॉम (बीटीएल) का स्वामित्व भारती समूह के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल के परिवार और सिंगापुर की टेलीकॉम कंपनी सिंगटेल के पास है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.