Covid-19: कम हो रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, एक्टिव केस भी 90 हजार से नीचे

0 654

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार (28 अगस्त) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,436 नए मामले सामने आए हैं और 41 लोगों की मौत हो गई। वहीं देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 86,591 हो गई है।

महामारी की शुरुआत से अब तक 4,37,93,787 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.22 फीसदी है, जबकि रिकवरी दर 98.59 फीसदी है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.15 फीसदी और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.59 फीसदी दर्ज की गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.