GPSC Recruitment 2022 : सड़क एवं भवन विभाग में निकली बंपर नौकरियां, लाखों में मिलेगी सैलरी

0 583

नई दिल्ली: गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने सड़क एवं भवन विभाग के तहत असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) क्लास-2 के पदों को भरने के लिए के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट्स GPSC के ऑफिशियल पोर्टल gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आरम्भ हो गई है. इसके अतिरिक्त कैंडिडेट्स सीधे इस लिंक https://gpsc.gujarat.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक GPSC AE Recruitment 2022 Notification PDF के माध्यम से भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 77 पदों को भरा जाएगा.

GPSC Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथि:-
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 09 सितंबर

GPSC Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण:-
कुल पदों की संख्या- 77

GPSC Recruitment 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता:-
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर इन इंजीनियरिंग (सिविल) या टेक्नोलॉजी (सिविल) में डिग्री होनी चाहिए.

GPSC Recruitment 2022 के लिए वेतन:-
कैंडिडेट्स को वेतन के तौर पर रु. 44,900/- से रु.1,42,400/- रुपये दिए जाएंगे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.