किच्छा हादसा: हलद्वानी में CM के हेलीकॉप्टर की एमरजैंसी लैंडिंग, हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे अस्पताल

0 483

हलद्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के हेलीकॉप्टर की आज हल्द्वानी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पुष्कर सिंह धामी को आज नैनीताल के दौरे पर जाना था, लेकिन नैनीताल में बारिश और खराब मौसम की वजह से उन्हें हेलीकॉप्टर की हल्द्वानी गौलापार हेलीपड पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जिसके बाद पुष्कर सिंह धामी आज उधम सिंह नगर में हुए सड़क हादसे के घायलों और मृतकों के परिजनों से मिलने हॉस्पिटल पहुँचे। इस दौरान उन्होंने घायलों का हाल जाना।

बता दें कि, आज हलद्वानी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी पहुंचे और ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह घटना बहुत दुखःद है। 6 लोगों की मृत्यु हुई है। सभी मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों को 50,000 और जो आंशिक रूप से घायल हैं उनको 25,000 रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।”

दरअसल, उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में बड़ा सड़क हादसे हुआ है। किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार क‌ई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “आज सितारगंज में सिरसा मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.