राजधानी दिल्ली में शुरु हो रहा है देश का पहला वर्चुअल स्कूल

0 677

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में बुधवार को देश का पहले वर्चुअल स्कूल शुरु किया गया है। केजरीवाल ने आज एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के तहत यह वर्चुअल स्कूल ‘दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल’ की शुरुआत की गई है। यह स्कूल ऑनलाइन संचालित होगा और देश का कोई भी विद्यार्थी जिसकी आयु (13 वर्ष से 18 वर्ष ) है वह आवेदन कर सकता है।

केजरीवाल ने कहा कि इस स्कूल में 9वीं से अभी दाखिला शुरु किया जाएगा । इस स्कूल में देशभर के ऐसे बच्चे पढ़ाई कर सकते हैं जो किसी कारण स्कूल नहीं जा सकते हैं। ऐसे में लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से पहल की गई है।

केजरीवाल ने कहा कि छात्र दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल में लाइव क्लासेस ले सकेंगे। यहां रिकॉर्ड किए गए क्लास को भी विद्यार्थी देख सकते हैं। अभी यह स्कूल कक्षा 9 से 12 तक के लिए शुरू किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यहां विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.