दिल्ली में स्कूली छात्रा को गोली मारने वाला शख्स गिरफ्तार

0 618

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को 25 अगस्त को संगम विहार इलाके में अपने घर लौट रही एक स्कूली छात्रा पर गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। अरमान अली के रूप में पहचाने गए आरोपी को टिगड़ी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया, “हमने पिछले हफ्ते उसके साथियों को गिरफ्तार किया था, जब वह फरार था। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वह सोशल मीडिया के जरिए दो साल से अली के संपर्क में थी। लेकिन 4-5 महीने से वह उससे बात नहीं कर रही थी, फिर भी वह लगातार उसका पीछा कर रहा था।”

25 अगस्त को दोपहर लगभग 3.47 बजे, जब वह अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी तब अली ने पीड़िता का पीछा किया। संगम विहार के बी ब्लॉक में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ उस पर फायरिंग कर दी। उसके कंधे पर गोली लगी थी और उसे बत्रा अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.