Bihar News: बेगूसराय में पारिवारिक विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली

0 630

बेगूसराय। बेगूसराय में गोलीबारी का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार की रात भी पारिवारिक विवाद में भाई ने अपने भाई को ही गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगते ही आनन-फानन में घायल युवक को हालत में इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। घायल की पहचान रघुनाथपुर गांव निवासी स्व. गाजो राय के पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है।

परिजन ने बताया कि अजीत राय का उसके भाई दिलीप राय के साथ विगत कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात एक बार फिर दोनों में विवाद होने लगा, इसी दौरान दिलीप राय ने अजीत पर गोली चला दिया। सीना में गोली लगते ही अजीत बेहोश होकर गिर गया तो दिलीप फरार हो गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से घायल अजीत को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुर कमाल लाया गया, लेकिन हालत नाजुक रहने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेगूसराय रेफर कर दिया। जहां की एक निजी नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया गया तथा हालत गंभीर बनी हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.