मानवता हुई शर्मसार! बक्सर में बेटा नहीं हुआ तो एक महिला ने अपनी 3 बेटियों को मार डाला

0 506

बक्सर । बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जहां एक महिला पर अपनी ही बेटियों का गला दबाकर मार डालने का आरोप लगा है। आरोप है कि बेटा नहीं होने के कारण महिला अवसाद में थी, इस कारण अपनी तीनों बेटियों की हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गाय घाट गांव निवासी सुनील यादव की पत्नी पिंकी देवी पुत्र नहीं होने के कारण अवसाद में रह रही थी और आखिरकार उसने परेशान होकर अपनी तीनों बेटियों की जान ले ली।

मृत बच्चियों की उम्र 11 साल, 8 साल और 3 साल बताई गई है। सुनील यादव बाहर रहकर काम करता है। ब्रह्मपुर के थाना प्रभारी डी एन चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने बताया तीनों बच्चियों की मां पिंकी देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्टया पुत्र नहीं होने पर अवसाद में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.