घुसपैठ के दौरान सैनिकों ने मारी थी गोली, इलाज के दौरान आतंकी की हार्ट अटैक से मौत

0 562

जम्मू: राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पिछले महीने घुसपैठ की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किए गए आतंकवादी तबरक हुसैन (32) की इलाज के दौरान सैन्य अस्पताल में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सुरक्षाबलों ने इस आतंकी को 21 अगस्त को पकड़ लिया गया था जब उसने भारत में घुसपैठ करने और सेना की एक चौकी पर हमला करने की कोशिश की थी।

दरअसल, समाचार एजेंसी ने सेना के अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली के सब्जकोट गांव के रहने वाले तबारक हुसैन को पिछले छह साल में दूसरी बार 21 अगस्त को सीमा पार से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया था। तबारक हुसैन लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रशिक्षित सदस्य और पाकिस्तानी सेना के एजेंट था।

जानकारी के मुताबिक उस समय भारतीय सैनिकों ने गिरफ्तार करते समय उसे गोली मार दी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसे सेना के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया था जहां उसकी सर्जरी हुई और उसकी जान बचाने के लिए सैनिकों ने तीन यूनिट खून भी दिया था। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर शाम दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। यह भी बताया गया कि आतंकवादी के शव को रविवार को कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि इस आतंकवादी ने कहा था कि वो चार-पांच अन्य लोगों के साथ आया था और उसे भारतीय सेना को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तानी कर्नल कर्नल यूनुस द्वारा रुपये दिए गए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.