श्री माता वैष्‍णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 10 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है स्काईवॉक

0 641

जम्मू-कश्मीर: श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा बहुप्रतीक्षित स्काईवॉक की परियोजना पर काम शुरू किया गया है। यहां, लगभग 10 करोड़ की लागत से 200 मीटर लंबा स्काईवॉक का निर्माण किया जा रहा है। आज जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण मेहता ने कार्य स्थल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ श्राइन बोर्ड के सीईओ अशुंल गर्ग भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव डॉ अरुण कुमार मेहता ने तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के उन्नति के लिए बोर्ड की विभिन्न चालू परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। मुख्य सचिव डॉ. मेहता ने श्राइन बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली सड़क के किनारे की सुविधाओं और बोर्ड की विभिन्न मेगा परियोजनाओं का जायजा लिया।

इस दौरान मुख्य सचिव को अंशुल गर्ग ने बताया कि तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए हाल ही में रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान पत्र (आरएफआईडी) शुरू करने के बाद, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने बहुत जरूरी स्काईवॉक की अवधारणा पर काम शुरू कर दिया है। सुरक्षा और सुविधा पर जोर देने के साथ-साथ भवन में आने वाले और बाहर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अलग-अलग मार्ग प्रदान करेगा। इसके अलावा, स्काईवॉक में वरिष्ठ नागरिकों के बैठने की व्यवस्था होगी और लगभग 150 भक्तों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वॉशरूम सुविधाओं से लैस दो वेटिंग रूम का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसका काम नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.