सोमवार को मंगोलिया की यात्रा पर रवाना होंगे राजनाथ सिंह

0 485

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी एशियाई देशों के साथ सामरिक साझेदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार से मंगोलिया की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार सामरिक रूप से महत्वपूर्ण मंगोलिया की यह यात्रा देश के किसी भी रक्षा मंत्री की पहली यात्रा होगी और इससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग तथा सामरिक साझेदारी और अधिक मजबूत होगी।

इस दौरान श्री सिंह मंगोलिया के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल शेखनबयार के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वह मंगोलिया के राष्ट्रपति यू खुरेलसुख के साथ भी मुलाकात करेंगे। दोनों लोकतांत्रिक देशों का समूचे क्षेत्र में शांति तथा समृद्धि को बढ़ावा देने का साझा हित है। भारत और मंगोलिया के बीच सामरिक साझेदारी है और रक्षा क्षेत्र में सहयोग इसका मजबूत स्तंभ है।

बातचीत के दौरान दोनों रक्षा मंत्री रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे तथा इसे और मजबूत बनाने की संभावनाओं का भी पता लगाएंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय तथा वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.