जम्मू-श्रीनगर में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण रामबन में राजमार्ग बंद

0 495

श्रीनगर । जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को रामबन जिले में पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, “जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) रामबन जिले के कैफेटेरिया मोड़, मेहद में पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों केकारण अवरुद्ध है।”

राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवन रेखा है और कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इस राजमार्ग से कश्मीर जाने वाले आवश्यक वस्तुओं से लदे ट्रक और अन्य वाहन गुजरते हैं। कश्मीर से फल लदे ट्रक इसी सड़क से देश के बाकी हिस्सों के लिए गुजरते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.