लखनऊ विवि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

0 697

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर में बुधवार को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान प्रबंध संस्थान द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व ओएसडी प्रोफेसर विनीता काचर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय कुलपति महोदय श्री अलोक कुमार राय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन ओएसडी प्रोफ़ेसर विनीता काचर ने दिया। जिसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस आयोजन में नृत्य, संगीत, नाटक वा अनन्य कार्यक्रम छात्र- छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर विनता काचर द्वारा दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की।

नैक द्वारा डबल ए रैंकिंग प्राप्त करने पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लविवि को बधाई देते हुए उस उपलब्धि को गर्व का विषय बताया। मंत्री ने कहा कि नैक उच्च शिक्षण संस्थानों का समग्र मूल्यांकन करता है। यह उपलब्धि अन्य विवि के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने देश की शिक्षा नीति में एक नई नींव डाली है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ हुनरमंद भी बनाया जा रहा है।

वहीं, कुलपति श्री अलोक कुमार राय एवं ओएसडी प्रोफेसर विनीता काचर ने विद्या और शिक्षा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर डॉ पूजा शर्मा, वैभव द्विवेदी, ऋचा और स्निग्धा व द्वारा किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में डॉक्टर सौरभ बनर्जी, डॉक्टर नाज़िया, डॉक्टर वसुधा और डॉक्टर युसूफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.