लखनऊ में दूकान में भड़की भीषण आग, लाखों का सामान जलकर ख़ाक

0 509

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोला बाजार में पान की बंद दुकान में आज यानी गुरुवार (8 सितंबर) सुबह आग भड़क उठी। सूचना मिलने के बाद दुकानदार और दमकल की गाड़ी फ़ौरन मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। बीच बाजार मे आग लगने से वहां भगदड़ मच गई।

बगल के दुकानदारों ने भी बचाव कार्य में सहायता की। दुकानदार विक्की के अनुसार, लाखों रुपए के सामान का नुकसान हुआ है। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है। कैंट पुलिस और फायर विभाग छानबीन कर रहे हैं। सदर के रहने वाले विक्की यादव, गोला बाजार में रामचंद्र पान भंडार के नाम से एक दूकान चलाते हैं। अपनी दूकान में विक्की पान मसाला व कोल्ड-ड्रिंक आदि का फुटकर और थोक का काम करते हैं। विक्की के अनुसार, हर दिन की तरह रात को वह अपनी दुकान बंद करके गए थे।

सुबह 8:30 बजे उन्हें स्थानीय लोगों से दुकान में आग लगने की खबर मिली। तब वह भागकर दुकान पहुंचे। दमकल गाड़ी पहुंची। लगभग एक घंटे तक आग बुझाई गई। दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया। विक्की का रो-रोकर बुरा हाल है। विक्की के अनुसार, कई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.