Boat sinks in Brazil: ब्राजील में नाव डूबी, 14 लोगों की मौत, 26 लोग लापता

0 520

ब्रासीलिया: ब्राजील के उत्तरी पारा राज्य की राजधानी बेलेम शहर के पास एक नाव के डूबने से 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 26 लोग लापता बताए गए हैं।

सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय के अनुसार गुरुवार को नाव माराजो द्वीप पर कैमारा और बेलेम के बीच यात्रा कर रही थी। इस बीच नाव कोटिजुबा द्वीप पर सौदाडे तट के पास डूब गई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मियों ने शवों को निकालने और लापता लोगों का पता लगाने के लिए गोताखोरों, नौ नावों और एक हेलीकॉप्टर की मदद से खोज और बचाव अभियान शुरू किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.