अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर खर्च होंगे 1,800 करोड़ रुपये – चंपत राय

0 554

अयोध्या । उत्तर प्रदेश में भव्य राम मंदिर के निर्माण में करीब 1,800 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संवाददाताओं से कहा कि यह संशोधित अनुमान है।

उन्होंने रविवार शाम ट्रस्ट की बैठक के बाद यह बात कही। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ट्रस्ट ने रुल्स एंड रेगुलेशन को भी अंतिम रूप दिया। ट्रस्ट ने भगवान राम की मूर्ति के निर्माण में सफेद संगमरमर का उपयोग करने का भी निर्णय लिया है।

राम मंदिर में रामायण काल की कई अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी लगेंगी। चंपत राय ने कहा, “श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के रुल्स और रेगुलेशन को अंतिम रूप दे दिया गया है। हम पिछले कई महीनों से इस पर काम कर रहे हैं।” राय ने कहा कि मंदिर का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है और जनवरी 2024 में मकर संक्रांति उत्सव द्वारा भगवान राम के गर्भगृह में विराजमान होने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि बैठक में ट्रस्ट के 15 में से 14 सदस्यों ने भाग लिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.