लखीमपुर खीरी : पोस्टमार्टम के बाद दोनों बहनों के शवों को परिजन ले गए घर

0 610

लखीमपुर खीरी: जनपद के निघासन थाना क्षेत्र में दलित बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गुरुवार को शवों का पोस्टमार्टम हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दोनों बेटियों के शव सौंप दिए गए। परिजन शवों को लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गए। इस दौरान गांव के तमाम लोग और राजनीतिक पार्टियों के नेतागण भी मौजूद रहें।

गांव में भी सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस मामले में सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वह अगर संतुष्ट होंगे तो दोनों का अंतिम संस्कार कर देंगे। इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। एक तरफ फुफेरे भाई कुमार सोनी ने जहां मुआवजा और नौकरी की मांग की है, वहीं अब विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधिमंडल भी मतृक बहनों के घर पहुंचने लगे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.