मनी लॉन्ड्रिंग मामले में EOW के सामने फिर पेश हुईं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस

0 489

नई दिल्ली। ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और रंगदारी के मामले में दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को आज 19 सितंबर को तलब किया। जैकलीन आज एक बार फिर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के सामने पेश हुईं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह दूसरी बार है जब दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री को मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जैकलीन जांच में शामिल होने के लिए मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचीं जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि बीते बुधवार को भी जैकलीन ईओडब्ल्यू के समक्ष पेश हुई थीं और उनसे करीब 8 घंटे तक पूछताछ हुई थी। उनके सामने पिंकी ईरानी को भी बैठाकर सवाल-जवाब किए गए। पिंकी ईरानी के बारे में बताया जाता है कि अभिनेत्रियों को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाने का काम वही करती थी। गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर कई हाई प्रोफाइल लोगों को ठगने का आरोप है। इसमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह भी शामिल हैं।

17 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश से जुड़े करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एक चार्जशीट दायर की थी जिसमें जैकलीन का का नाम आरोपी के रूप में शामिल था। ईडी के मुताबिक, जैकलीन और नोरा फतेही ने सुकेश से कैश और महंगे गिफ्ट्स लिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.