सोनाक्षी सिन्हा ने 35 दिनों में पूरी की ‘निकिता रॉय एंड द बुक आफ डार्कनेस’ की शूटिंग

0 646

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक आफ डार्कनेस’ की शूटिंग 35 दिनों में पूरी कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने भाई कुश एस सिन्हा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक आफ डार्कनेस’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म की शूटिंग 35 दिनों में पूरी कर ली है।। इस फिल्म का 40 दिनों का शेड्यूल था, लेकिन टीम ने इसे 35 दिनों के रिकॉर्ड समय में ही पूरा कर लिया। अब सेट से सोनाक्षी की एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फिल्म की जल्दी शूटिंग खत्म होने को सेलिब्रेट कर रही हैं और टीम को केक खिला रही हैं। ‘निकिता रॉय और द बुक आॅफ डार्कनेस’ को वर्ष 2023 में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को निकी भगनानी, जैकी भगनानी और अंकुर टकरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म एनवीबी के बैनर तले बन रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.