चंडीगढ़ MMS लीक कांड: आरोपी रंकज की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

0 348

मोहाल: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एम.एम.एस. कांड में आरोपी रंकज की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार के लिए टल गई। खरड़ जिला अदालत में अब शुक्रवार को रंकज की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

दूसरी तरफ जांच टीम लगातार केस में युवती सहित अन्य सभी आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में जुटी है। इस केस में सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। सभी को 5 दिन का रिमांड समाप्त होने पर पुन: अदालत में पेश किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो पुलिस सभी आरोपियों से अलग-अलग और आमने-सामने बैठा कर लगातार पूछताछ कर रही है ताकि पूरे प्रकरण के बारे में जानकारियां जुटा कर जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.