शादी के लिए लड़की देखने आए व्यक्तियों ने कर दिय कुछ ऐसा कारनामा, सुन सब हुए हैरान

0 389

लुधियाना: लड़के की शादी के लिए लडक़ी देखने के लिए आए दो लोगों ने परिवार के सदस्यों को नशीला प्रसाद खिला दिया। जिसे खाने के बाद मामा-भांजा की हालत बिगड़ गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले थाना टिब्बा की पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सोहन लाल और अखिलेश यादव है। जिसमें आरोपी सोहन को काबू कर लिया है। जबकि दूसरा फरार हो गया।

पुलिस बयानों में सालिक राम ने बताया कि करीब डेढ़ महीना पहले उसके साले अनिल कुमार के साले ध्रुव कुमार ने उसकी साली की मंगनी के लिए दो लोगों को घर बुलाया था। चार दिन पहले दोनों फिर से घर आए थे। मंगनी से पहले पूजा के बहाने आरोपितों ने घर में मौजूद सभी लोगों को प्रसाद खिलाया। उस प्रसाद में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। उसके घर में चोरी करने की नीयत से आरोपियों ने प्रसाद में दवा मिलाई थी। जिसे खाने अनिल कुमार तथा सालिग ग्राम के बेटे ने पहले ही खा लिया। उसे खाते ही दोनों बेहोश हो गए। पोल खुलती देख दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। जांच दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.