महंगाई से बड़ी राहत, आज से इतना सस्‍ता हो गया LPG गैस सिलेंडर, जानें अपने शहर का भाव

0 429

नई दिल्ली। नवरात्र (Navratri) में एलपीजी सिलेंडर (lpg cylinder) के दामों में कटौती की गई है। हालांकि, यह कटौती देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों (LPG latest price) में की गई है। घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई कमी नहीं हुई है। IOCL के मुताबिक, आज 1 अक्टूबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25.5 रुपये, कोलकाता में 36.5 रुपये, मुंबई में 32.5 रुपये, चेन्नई में 35.5 रुपये कम में मिलेगा। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा।

चार महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें
दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1885 रुपये की जगह 1859.5 रुपये में मिलेगा।
कोलकाता(Kolkata) में कमर्शियल सिलेंडर 1995.50 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1959 रुपये में मिलता था।
वहीं, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर (commercial cylinder) 1844 रुपये की जगह 1811.5 रुपये में मिलेगा।
चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 2009.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 2045 रुपये में मिल रहा था।
14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में
कोलकाता 1079
दिल्ली 1053
मुंबई 1052.5
चेन्नई 1068.5

हर महीने की पहली तारीख को तय होती है कीमत
आपको बता दें कि देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, खाने पीने की दुकानों आदि में होता है। इससे उन्हें दाम में कमी से बड़ी राहत मिलेगी। यह लगातार पांचवां महीना है जब कमर्शियल गैस के दाम घटे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.