CM योगी ने अखिलेश यादव से फोन पर की बात, पूछा मुलायम सिंह का कुशलक्षेम

0 433

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से दूरभाष पर वार्ता कर उनके पिता मुलायम सिंह यादव का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

मुख्यमंत्री ने मेदान्ता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से भी वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उत्कृष्ट इलाज मुहैया कराने के लिए कहा। मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज वरिष्ठ चिकित्सकों की देख-रेख में हो रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.