जम्मू-कश्मीर: DG जेल की गला रेतकर जघन्य हत्या, आतंकी संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी

0 359

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के DG जेल (DG of Prisons), हेमंत लोहिया की जहां बीती सोमवार देर रात उनके ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई है। वहीं मिल रही जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद उनका शव जलाने की भी कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं इस जघन्य हत्या के करीब 10 घंटे बाद यानी आज मंगलवार सुबह, आतंकी संगठन TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है। TRF ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि, यह लश्कर से जुड़ा एक आतंकी संगठन है।

मामले पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने बताया कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी लोहिया (52) शहर के बाहरी इलाके में अपने उदयवाला निवास पर मृत मिले और जिनका गला रेता गया था। लोहिया को बीते अगस्त में पुलिस महानिदेशक (जेल) बनाया गया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि अपराध स्थल के प्रथम परीक्षण से पता चलता है कि यह हत्या का संदिग्ध मामला है।

वहीं आ रही जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद से ही उनका नौकर फरार है, इसलिए पुलिस अब उस पर हत्या का शक जता रही है। फिलहाल नौकर की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, DG जेल हेमंत लोहिया जम्मू के बाहरी इलाके उदयवाड़ा में रहते थे। वे 1992 बैच के IPS अधिकारी थे। इसी साल अगस्त महीने में उन्हें DG जेल के तौर पर तैनात किया गया था। हालाँकि उनकी इस तरह से हत्या क्यों की गई, इस पर अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.