सुष्मिता सेन वेबसीरीज में ट्रांसजेंडर के किरदार में आयेगी नजर

0 566

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिा सेन अपनी आने वाली वेबसीरीज में ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आयेगी। सुष्मिता सेन ने अपनी आने वाली वेबसीरज की शूटिंग शुरू कर दी है। इस वेब सीरीज में सुष्मिता ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आएंगी, जिसे मराठी फिल्ममेकर रवि जाधव निर्देशित कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सुष्मिता की यह वेबसीरीज ट्रांस एक्टिविस्ट गौरी सावंत की बायोग्राफी पर आधारित है। सीरीज में 06 एपिसोड होंगे, जिसमें गौरी की लाइफ के अलग-अलग फेज दिखाए जाएंगे। वेब सीरीज में दिखाया जाएगा कि आखिर किस तरह गौरी सावंत भारत की पहली ट्रांसजेंडर मां बनीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.