प्रभावित लोगों को जलभराव वाले स्थानों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं अधिकारी : योगी आदित्यनाथ

0 546

लखनऊ: मुख्यमंत्री ने अति वृष्टि से प्रभावित जिलों के ज़िलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि राहत कार्य का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करायें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह प्रदेश के भारी बारिश से प्रभावित जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी सक्रिय रहने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलभराव वाले स्थानों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाए। पंचायती राज, ग्राम विकास, नगर विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन एवं अन्य विभागों के अधिकारी क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहें।

उल्लेखनीय है पिछले तीन दिनों से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल कॉलेज तक बंद कर दिए गए हैं। आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोगों को जलभराव की स्थिति से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.