अमेरिका: फ्लोरिडा के एक स्कूल में ब्लास्ट, धमाके से दहला पूरा परिसर

0 444

नई दिल्ली. अमेरिका से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के फ्लोरिडा के एक स्कूल में ब्लास्ट हो गया है। वहीं इस धमाके से पूरा परिसर दहल गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि, इस स्कूल में अलाव जलने के दौरान ये धमाका हुआ है। फिलहाल घटना पर विवरण आना बाकी है।

गौरतलब है कि, बीते 30 सितंबर को काबुल के एक स्कूल में हुए आत्मघाती बम धमाके में 100 से अधिक बच्चों की मौत की खबर आई थी । वहीं एक स्थानीय पत्रकार के अनुसार, इस घटना में मारे गए छात्रों में ज्यादातर छात्र हजारा और शिया थे। बता दें कि, हजारा अफगानिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा जातीय समूह है।

तब उक्त धमाका शहर के पश्चिम में स्थित दश्त-ए-बारची इलाके के काज स्कूल में हुआ था। एक स्थानीय पत्रकार बिलाल सरवरी ने ट्वीट किया था कि, “हमने अब तक छात्रों के 100 शवों की गिनती की है। मारे गए छात्रों की संख्या बहुत अधिक है। धमाके के दौरान क्लास बच्चों से भरी हुई थी। धमाका इतना जोरदार था कि कई बच्चों के शव क्षतिग्रस्त हो गए थे।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.