गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एनसीबी 25 हजार किलो ड्रग्स नष्ट नष्ट करेगा

0 401

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) शनिवार को असम में करीब 25 हजार किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट करेगा। ये सभी ड्रग्स नशे के खिलाफ की गई स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत जप्त किए गए थे।

जानकारी के मुताबिक आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर एनसीबी ने तय किया था कि 75 दिनों के विशेष अभियान के दौरान एनसीबी की सभी क्षेत्रीय इकाइयों द्वारा 75 हजार किलो ड्रग्स को नष्ट किया जाएगा। इसमें से तकरीबन 25 हजार किलो ड्रग्स असम और त्रिपुरा यूनिट ने पकड़ा है, जिसे नष्ट किया जाना है।

दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नार्थ ईस्ट के दौरे पर हैं। इस दौरान वो असम के गुवाहाटी में नशीले पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक क्षेत्रीय बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे, जिसमें पूर्वोत्तर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और इसे कम करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डीजीपी हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनसीबी ड्रग्स के खिलाफ स्पेशल मुहिम चला रही है। यही वजह है कि अलग अलग जगहों पर जप्त किए गए ड्रग्स को जलाकर नष्ट किया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.