दिशा पटानी के पिता लड़ सकते हैं यूपी में मेयर का चुनाव

0 451

बरेली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के पिता जगदीश सिंह पटानी राजनीति में कदम रखने की सोच रहे है और इसको लेकर तैयारियां भी चल रही हैं। यूपी पुलिस सेवाओं से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद, जगदीश पटानी ने बरेली शहर में आगामी महापौर चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है, जहां वे सतर्कता विभाग में एक सर्कल अधिकारी के रूप में वर्षों से तैनात थे।

उनके होडिर्ंग शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए, अभिनेत्री के पिता ने कहा कि उन्हें कुछ पार्टियों द्वारा टिकट की पेशकश की गई है, लेकिन वह निर्णय लेने से पहले अपने विकल्पों की जांच कर रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.