मुलायम सिंह यादव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहीं ये बात

0 495

नई दिल्ली: आज सुबह 8.15 समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। ऐसे में अब देश के राजनीतिक पार्टी के नेता उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे है। बता दें कि हाल ही में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन को देश के लिए ‘‘अपूरणीय क्षति” बताया।

मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं।” राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे।

उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन एवं समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।” ‘नेताजी’ के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.