रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘राजनीति में विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिंह के संबंध सभी से अच्छे थे’

0 442

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक व वयोवृद्ध नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया और उन्हें एक ‘‘जमीनी नेता” करार देते हुए कहा कि राजनीतिक तौर पर विरोधी होने के बावजूद उनके संबंध सभी से अच्छे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे यादव का सोमवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। राजनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘राजनीति में विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिंह के संबंध सबसे अच्छे थे। जब भी उनसे भेंट होती तो वे बड़े खुले मन से अनेक विषयों पर बात करते। अनेक अवसरों पर उनसे हुई बातचीत मेरी स्मृति में सदैव तरोताजा रहेगी।”

मुलायम सिंह के परिजनों एवं उनके समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि वह जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने कई दशकों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, ‘‘अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक पदों पर काम किया और देश, समाज एवं प्रदेश के विकास में योगदान दिया। उनका निधन बेहद पीड़ादायक है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.