सैफई में मंगलवार को होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार

0 434

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। पार्टी ने यह जानकारी दी। सपा ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में बताया, ‘‘आदरणीय नेताजी का आज दिनांक 10 अक्टूबर को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।

उनके पार्थिव शरीर को सैफई ले जाया जा रहा है। कल दिनांक 11 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे सैफई में अंतिम संस्कार होगा।” गौरतलब है कि सपा संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह करीब आठ बजकर 16 मिनट पर निधन हो गया।

वह 82 वर्ष के थे। उन्हें अगस्त में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पिछली दो अक्टूबर को निम्न रक्तचाप और ऑक्सीजन की कमी की समस्या होने पर अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित किया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.