शिक्षक भर्ती घोटाला: TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य गिरफ्तार, ED ने सोमवार को की थी पूछताछ

0 425

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज यानी मंगलवार को TMC के कद्दावर विधायक माणिक भट्टाचार्य (Manik Bhattacharya) को गिरफ्तार किया है। भट्टाचार्य बंगाल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ED ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था।

दरअसल बीते सोमवार को कोलकाता में CGO परिसर में ED कार्यालय के सामने भट्टाचार्य पेश हुए थे जहां उनसे शिक्षक भर्ती घोटाले मामले पर कई सवाल हुए थे। वहीं, आज सुबह ED ने शिक्षक भर्ती घोटाले में उनकी कथित संग्दिग्धसंलिप्तता को देख गिरफ्तारी की है। बता दें, भट्टाचार्य नदिया जिले के पलाशीपारा से विधायक हैं और पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हैं।

पता हो कि, इससे पहले ED ने बीते 22 जुलाई को भट्टाचार्य के घर पर रेड मारी थी। गौरतलब है कि, शिक्षक भर्ती घोटाले में बंगाल सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीब अर्पिता मुखर्जी भी ED की हिरासत में हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.