अफगानिस्तान में भूकंप के तगड़े झटके, 5.1 थी तीव्रता

0 455

नई दिल्ली. अफगानिस्तान (Afghanistan) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के फैजाबाद में आज यानी मंगलवार सुबह करीब 5 बजे भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस हुए हैं। वहीं रिक्टर स्केल (Richter Scale) पर इसकी तीव्रता 5.1 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र फैजाबाद से 89 किमी पूर्व दिशा में जमीन से 112 किमी गहराई में था।

गौरतलब है कि, इससे पहले अफगानिस्तान में बीते 22 जून को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं इसमें कम से कम 1000 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 1500 से ज्यादा घायल हुए थे। तब US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 40 किलोमीटर दूर था।

वहीं बीते 20 सितंबर को चीन के सिचुआन प्रांत में 5 सितंबर को लुडिंग काउंटी में भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए थे। तब 6.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने सिचुआन प्रांत में ऐसी तबाही मचाई, जिससे चीन पूरी तरह से हिल गया था। इसमें कुल 93 लोगों की मौत हो गई थी और 25 लापता हुए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.