बांदा में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

0 410

लखनऊ: जनपद बांदा में एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में तीन बच्चे दब गए। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चाें की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

घटना के बारे में एसडीएम सुरभि शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण दीवार भीगी थी। दीवार के पास बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक दीवार गिरने से तीनों बच्चे दब गए। देहात कोतवाली अन्तर्गत जारी गांव में रहने वाले बलवीर ने बताया घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर उनका पुत्र राज (4) और भांजी महेश (10) की मौत हो गई है। जबकि साजन (10) का इलाज चल रहा है। दो बच्चे एक ही परिवार के हैं, जबकि दस वर्षीय लड़की अपने मामा के घर आई थी।

मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को अस्पताल में समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त किया और घायल के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना भी की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.