उत्तर से लेकर दक्षिण तक आसमान से बरस रही आफत, हैदराबाद में बारिश ने मचाई तबाही, यूपी के 18 जिले बाढ़ से बेहाल

0 437

Weather Report: अक्टूबर का महीना चल रहा है. ठंड दस्तक देने लगी है लेकिन बारिश है कि जाने का नाम नहीं ले रही है. अक्टूबर में बादलों के प्रहार से हाहाकार मचा हुआ है. उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक आसमान से आफत बरस रही है. हैदराबाद में हुई देर शाम बारिश से गलियों में सैलाब आ गया तो वहीं उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल समेत 18 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. अयोध्या से लेकर सिद्धार्थनगर तक हाहाकार मचा हुआ है.

मौसम विभाग का कहना है कि देशभर में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा. कुछ जगह बारिश भी हो सकती है. वहीं, तमाम जगहों पर मौसम साफ रहेगा. उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, दिल्‍ली-एनसीआर, छत्‍तीसगढ़ समेत कई राज्‍यों में लगातार बारिश हुई है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि 15 अक्‍टूबर के बाद बारिश के आसार नहीं हैं. 20 अक्‍टूबर तक मॉनसून की विदाई हो जाएगी.

दिल्ली के साथ ही पश्चिम से मध्य यूपी तक बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा. सीजन का पहला कोहरा पूरब की नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के चलते समय से पहले आया. कई स्थानों पर दृश्यता घटकर 100 से 150 मीटर तक रह गई. इसके चलते एक्सप्रेस-वे और राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया. रिमझिम और झमाझम बारिश के चलते अक्तूबर में मौसम संबंधी कई निर्धारित धारणाएं टूटी हैं. इसी कड़ी में बुधवार की सुबह घने कोहरे से लोगों का सामना हुआ. शहरी व ग्रामीण इलाकों में दृश्यता ने जनजीवन पर असर डाला.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक भारत पाकिस्तान के मध्य ऊपर स्थित मेडिटेरियन सागर से आने वाली हवाओं को पश्चिमी विक्षोभ कहा जाता है. इसके कारण ही पहाड़ी इलाकों में अक्सर हिमपात होता है. यही हवाएं जब उत्तर भारत की ओर आती हैं तो यहां तापमान में गिरावट होने के साथ ही ठंड बढ़ जाती है. पूरब की नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के टकराव से पश्चिमी जिलों में सुबह धुंध रही.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.