आतंकवादियों, गैंगस्टरों और तस्करों पर NIA का शिकंजा: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-NCR में छापेमारी

0 499

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और मादक पदार्थों के तस्करों के बीच उभरती नेक्सेस को खत्म करने के लिए आज पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-NCR क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी (Raids) की। बताया जा रहा है कि इन राज्यों के करीब 40 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इससे आतंकवादियों, गैंगस्टरों और तस्करों की गतिविधियों को खत्म करने की कोशिश है।

इससे पहले BSF के जवानों ने रविवार की रात पंजाब के अमृतसर के छना गांव के पास पाकिस्तान का ड्रोन मार गिराया था। जवानों ने ड्रोन के साथ पैकेट बरामद किए थे, जिनमें 2.5 किलोग्राम हेरोइन था। इससे पहले 16 अक्टूबर की रात को भी बीएसएफ ने अमृतसर में भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास एक ड्रोन मार गिराया था। अब NIA इस तरह की उभरती नेक्सेस को खत्म करने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ये आतंकवादी कराटे सिखाने के आड़ में आतंकी प्रशिक्षण दे रहे थे। यह कार्रवाई NIA द्वारा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कई स्थानों पर की गई छापेमारी के बाद हुई थी। NIA आतंकवादियों, गैंगस्टरों और मादक पदार्थों के तस्करों के बीच उभरती नेक्सेस को खत्म करने के लिए आज पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-NCR क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.