दिवाली से पहले ही दिल्ली में फैली जहरीली हवा, AQI-262, जानें किन इलाकों में सबसे खराब स्थति

0 396

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में भले ही पटाखों पर बैन लग गया हो लेकिन इससे यहां की हवा में कोई सुधार नहीं होगा। क्योंकि दिवाली (Diwali) से पहले ही दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। आज सुबह दिल्ली से आयी कुछ तस्वीरें हैरान कर देने वालीं हैं। दिल्ली की हवा में दिवाली के पहले ही जहर घुलना शुरू हो गया है। आज यानी शनिवार को सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 262 है। जो खराब श्रेणी में हैं।

राजधानी में एयर क्वालिटी खराब हुई। कुछ तस्वीरें लोधी रोड से आयी हैं। यहां प्रदुषण के करान पूरा इलाका धुंधला हो गया है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को मौसम साफ होने की बात कही गई थी। लेकिन इसमें कोई सुधार देखने को नही मिला CPCB ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली के कई क्षेत्रों में एयर क्वालिटी ‘बेहद खराब’ हो चुकी है। पूरी दिल्ली में शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 262 पर रही, जो कि ‘खराब’ है वहीं मथुरा रोड पर यह 293 रही और दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास यह 327 रही है इसे बेहद खराब माना जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.