कर्नाटक: मंत्री का महिला को थप्पड़ मारने का वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

0 421

कर्नाटक: कर्नाटक (Karnataka) की बसवराज बोम्मई सरकार में मंत्री वी. सोमन्ना (V. Somanna) के खिलाफ कांग्रेस (Congress) ने प्रदर्शन किया इस बीच पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो को लेकर राज्य सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है इस मामले में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक महिला सोमन्ना के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। यह घटना शनिवार (22 अक्टूबर, 2022) को चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की जमीन के मालिकाना हक के लिए एक महिला मंत्री वी सोमन्ना के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। इस दौरान मंत्रीजी का मूड किसी बात पर बिगड़ गया और उन्होंने महिला को एक थप्पड़ जड़ दिया।

वायरल वीडियो में, सोमन्ना फिरियाद लेकर आई महिला को थप्पड़ मारते हुई दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला मंत्री के पास जाकर मालिकाना हक बांटने के फैसले पर सवाल उठा रही थी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी महिला को मंच से नीचे खींचते हुए देखे जा सकते हैं। इसके बाद से ही विवाद खड़ा हो गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.