कोलकाता में चमड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद

0 337

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता (Kolkata) के बानतल्ला लेदर कॉम्पलेक्स (Bantala Leather Complex Area) में सोमवार को एक चमड़े के गोदाम (Leather Godown) में आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग आज शाम सात बजे के करीब लगी, जिससे इलाके में अफरा तरफी मच गई। जिसके बाद, दमकल विभाग को तुरंत घटना की सूचना दी गई। एहतियात के तौर पर गोदाम के आसपास के इलाके को खाली कर दिया गया है।

आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका अनुमान नहीं लगाया जा सका है। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण भड़की। हालांकि, दमकल विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.