झारखंड के लातेहार में पांच लाख का इनामी नक्सली दो साथियों के साथ गिरफ्तार

0 450

रांची । झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी ) के पांच लाख के इनामी कमांडर विराज गंझू उर्फ राकेश सहित तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक एके 47 रायफल के अलावा अन्य हथियार, कारतूस और आपत्तिजनक सामान जब्त किए गए हैं।

लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के डाकादिरी जंगल में 15 से 20 नक्सलियों का जत्था इलाके के कारोबारियों, ठेकेदारों और ट्रांसपोर्टरों से लेवी वसूलने के लिए हथियारों के साथ इकट्ठा हुआ है। इस सूचना के आधार पर स्पेशल टीमें गठित कर छापामारी की गई तो नक्सली भागने लगे। पहली टीम ने पांच लाख के इनामी विराज गंझू को एके-47 रायफल के साथ खदेड़ कर पकड़ लिया,जबकि दूसरी टीम ने देशी कट्ठा व जिंदा गोली के साथ नथुनी सिंह को पकड़ा। इन दोनों की निशानदेही पर विजय भुइयां को गिरफ्तार किया गया।

इनके पास से एके-47 रायफल की 7.62 एमएम की 77 गोली, एक देसी कट्टा, 8 एमएम की 10 राउंड गोली, दो राउटर, आठ मोबाइल, संगठन का पर्चा व दो पाउच बरामद किया गया है। इनामी राकेश चतरा जिले के कुंदा का निवासी है। विजय भुइयां लातेहार के बालूमाथ और नथुनी सिंह भी इसी जिले के मनिका का रहने वाला है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.